ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पहले दिन जीते तीन मेडल

अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पहले दिन जीते तीन मेडल

अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 सदस्ययी झारखंड टीम बिते गुरुवार रात बरकाकाना जंक्शन से रवाना हुए। ये सभी खिलाड़ी, कोच और ऑफिशियल्स 11447 अप शक्तिपूंज एक्सप्रेस से रवाना...

अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पहले दिन जीते तीन मेडल
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 27 Jul 2019 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 सदस्ययी झारखंड टीम गुरुवार की रात बरकाकाना जंक्शन से रवाना हुए। ये सभी खिलाड़ी, कोच और ऑफिशियल्स 11447 अप शक्तिपूंज एक्सप्रेस से रवाना हुए। शोतोकान कराटे डू फेडरेशन की 31 सदस्य कराटे टीम जीत के उत्साह के साथ रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व ऑफिशियल सह प्रशिक्षक शशि पांडे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। यह प्रतियोगिता काता और कुमीते दो वर्गों में हो रहा है। कुमीते विभिन्न वजन वर्गों में संपन्न होगी। इस टीम को कोच चंदन साहनी और मार्शल टूड्डू एवं कमल नायक है। पूरी शोतोकान कराटे टीम पुरुष वर्ग में आर्या अग्रवाल, रवि सोरेन, कमल नायक, दीपक कुमार, बबलू नायक, शिवम सिंह, मानस कुमार, किशोर कुमार, बसंत कुमार महतो, माइकल मेहरा, शौर्य कुमार, मार्शल टुड्डू, अनुपम शौर्या, रोशन कुमार, प्रत्यक्ष कुमार, चंदन कुमार, शशांक कुमार, पंकज कुमार, महिला वर्ग में रक्षा रानी, ज्योति कुमारी, ममता जोशी, तृषा कुमारी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें