गोला में स्कूल का खिड़की तोड़कर प्रोजेक्टर की चोरी

Jan 16, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला थाना क्षेत्र के उउवि बेटुलकलां में चोरों ने स्कूल के कमरे की खिड़की तोड़कर प्रोजेक्टर की चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम और प्रबंधन समिति ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। यह स्कूल में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तीसरी चोरी की घटना है।

गोला में स्कूल का खिड़की तोड़कर प्रोजेक्टर की चोरी

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के उउवि बेटुलकलां में बीती रात चोरों ने कमरे का खिड़की तोड़कर प्रोजेक्टर की चोरी कर ली। इस संबंध में प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एकबाल अंसारी ने थाना में देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि सुबह 9 बजे जब शिक्षक पहुंचे तो देखा कि कक्षा-10 के कमरे की खिड़की की जाली टुटा हुआ। कमरा खोलकर देखने पर ओएनजीसी से प्रदत प्रोजेक्टर गायब है। असमाजिक तत्वों ने प्रोजेक्टर की चोरी कर ली है। बताया जाता है इस स्कूल में असामाजिक तत्वों ने पूर्व में तोड़-फोड़ व चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

जिसकी सूचना थाना पुलिस व विभाग की दी गई है। शरारती तत्वों की इस स्कूल में यह तीसरी घटना है। जिसमें चारदीवारी को तोड़ना, स्कूल परिसर में लगे फूल व पौधों को बर्बाद करना, फूल के गमलों की चोरी करना शामिल है। अब कमरे की खिड़की को तोड़कर व बच्चों के पढ़ाई की प्रोजेक्टर की चोरी लिया है। आवेदन की प्रतिलिपि संबंधित विभाग को दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।