ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़खबर का असर- सुधर गई प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की व्यवस्था

खबर का असर- सुधर गई प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की व्यवस्था

प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में लापरवाह व्यवस्था और आम जनता की शिकायत आपके दैनिक हिन्दुस्तान में खबर छपी। खबर का असर अब देखने को मिल रहा है। अधिकारी ने संज्ञान लिया और एक ही दिन में कार्यालय व्यवस्थित...

खबर का असर- सुधर गई प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 01 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में लापरवाह व्यवस्था और आम जनता की शिकायत आपके दैनिक हिन्दुस्तान में खबर छपी। खबर का असर अब देखने को मिल रहा है। अधिकारी ने संज्ञान लिया और एक ही दिन में कार्यालय व्यवस्थित हो गया। आपूर्ति विभागीय कार्यालय के खुलने का समय निर्धारित हो गया। राशन कार्ड जमा करने और बनाने संबंधित शिकायत लेकर कार्यालय तक पहुंचने वालों को सही जानकारी मिल रही है। आमजनों की शिकायत सुनी जा रही है समस्या समाधान होने का आश्वासन मिल रहा है। कल तक जहां कार्यालय के गेट पर हमेशा ही ताला लटकता देखा जाता रहा। कार्यालय अवधि में अब वह नजारा नही दिखता। दूर दराज से आने वाले लोगों को समय पर सही जानकारी देने की व्यवस्था बनी है। कार्यालय में अलग से एक कर्मी को ड्यूटि दी गई है। बुधवार को आपूर्ति कार्यालय पर महिलाएं, वृद्ध व बच्चों की भीड़ नही दिखी। लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जरुर सही जानकारी मिलने के बाद सब वापस हुए। पहले महिलाओं की शिकायत थी, कोई महिनों से तो कोई हफ्ते भर से दौड़ रही है। कार्यालय से कोई माकूल जवाब नही मिलता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें