ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जयघोष के साथ हुआ महायज्ञ का ध्वजा रोहण

जयघोष के साथ हुआ महायज्ञ का ध्वजा रोहण

स्थानीय कोठार स्थित श्री श्री 108 श्रीमद हनुमत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया। महायज्ञ का शुभारंभ 3 मार्च को विशाल कलश यात्रा के साथ...

जयघोष के साथ हुआ महायज्ञ का ध्वजा रोहण
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 16 Feb 2018 02:06 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय कोठार स्थित श्री श्री 108 श्रीमद हनुमत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया। महायज्ञ का शुभारंभ 3 मार्च को विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। जबकि महायज्ञ का समापन प्राण प्रतिष्ठा और अटूट भंडारा के बाद 12 मार्च को समाप्त होगा। बतौर यज्ञाचार्य पंडित ऋषिराज वेद व्यास मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई। जबकि बतौर यजमान किशुन चौधरी- पूनम देवी, प्रकाश रंजन- मीना देवी, फूलचंद्र महतो-करमी देवी ने पूजा की। मौके पर मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो, अध्यक्ष नरेश महतो, सचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, यज्ञ समिति अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव रूपलाल भंडारी, कोषाध्यक्ष नेमधारी महतो, महिला समिति अध्यक्ष मीना कुमारी, सचिव हेमंती देवी, कोषाध्यक्ष गिरीबाला चौधरी, संरक्षक गुलाब चौधरी, दशरथ चौधरी, कोलेश्वर महतो, मीना देवी, बालदेव महतो, किशुन चौधरी, बीरबल महतो, फुलचंद्र महतो, बाबूलाल महतो, फुलेन, शिवनंदन, प्रकाश रंजन, केदार चौधरी और रूपलाल महतो सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें