ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़हादसे को निमंत्रण दे रहा है विद्यालय परिसर का जर्जर जलमीनार

हादसे को निमंत्रण दे रहा है विद्यालय परिसर का जर्जर जलमीनार

राजकीकृत मध्य विद्यालय कुरुम के परिसर का जर्जर जलमीनार हादसे को निमंत्रण दे रहा है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पिछले दिनों जर्जर जलमीनार का...

हादसे को निमंत्रण दे रहा है विद्यालय परिसर का जर्जर जलमीनार
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 15 Aug 2022 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

दुलमी, निज प्रतिनिधि

राजकीकृत मध्य विद्यालय कुरुम के परिसर का जर्जर जलमीनार हादसे को निमंत्रण दे रहा है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पिछले दिनों जर्जर जलमीनार का भारी-भरकम मलवा विद्यालय के शौचालय के छत पर गिरा गया था। जिससे स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए थे। जलमीनार का मलवा गिरने से शौचालय का छत टूटकर कमजोर हो गया है। जिसके कारण तत्काल शौचालय को बंद कर दिया गया है। बता दें कि राजकीकृत मध्य विद्यालय कुरुम के परिसर में लगभग 12 साल पहले पीएचईडी विभाग से लाखों खर्च कर जलमीनार बना था। जिससे की गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। लेकिन यह सपना लोगों का सपना ही रह गया। निर्माण काल से ही जलमीनार विवाद में रहा और आजतक पानी सप्लाई नहीं हो सका और इधर 12 सालों में जलमीनार जर्जर होकर गिरने लगा है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि जर्जर जलमीनार का मलवा जिस दिन शौचालय के छत पर गिरा था। उस दिन अगर कोई भी बच्चा शौचालय के अंदर रहता तो घटना दर्दनाक हो सकता था। मलवा शौचालय के छत पर गिरने से छत टूट गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को लिखित सूचना देकर जर्जर जलमीनार को तोड़वाने की मांग की है। विद्यालय का शौचालय जलमीनार के नीचे बना हुआ है। जिस कारण घटना घटने का डर हमेशा बना रहता है। वहीं बेकार पड़े जलमीनार से आजतक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है।

--- पीएचईडी विभाग से जर्जर जलमीनार तोड़ने की मांग----

विद्यालय प्रबंधन समिति ने पीएचईडी विभाग को लिखित सूचना देकर जर्जर बेकार पड़े जलमीनार को तोड़ने की मांग की है। जर्जर जलमीनार हमेशा बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इसलिए जर्जर जलमीनार को जमींदोज कर किसी भी अनहोनी होने से बचा जा सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें