इंटर कॉलेज और उच्च विद्यालय के कर्मियों ने शिक्षक ड्राफ्ट का किया विरोध
वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा रांची के आहवाहन पर विरोध किया गयाझारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च व

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी और उच्च विद्यालय चुंबा में मंगलवार को शिक्षक ड्राफ्ट का विरोध किया गया। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा रांची के आहवाहन पर विरोध किया गया। इस दौरान उक्त संस्थानों में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए संसोधन करने की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन का कारण
प्रस्तावित झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति शर्त एवं बंधेज नियमावली 2026 के ड्राफ्ट का प्रति को जलाकर भी विरोध किया गया। झारखंड इंटर होसिर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी के प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा के प्रधानाचार्य गिरधारी महतो, किसान मजदूर गिद्दी सी की प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी, चुंबा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य जगनंदन कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत झारखंड में भी 9 वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक जगह करने के लिए नियमावली बन रही है।
समस्याएँ और चिंताएँ
वित्त रहित संस्थाओं के लिए एक कमेटी बनी थी। जिसने 22 मई को बैठक कर अपनी अनुशंसा विभाग को दे दिया है। अनुशंसा त्रुटियों से भरा हुआ है और जो अनुशंसा दिया गया है उसमें भवन, सुरक्षा, शिक्षक और कर्मियों, प्रयोगशाला के संबंध में ऐसे शर्त को जोड़ा गया है जिसको राज्य के कोई भी वित्त रहित संस्था पूरा नहीं कर पाएंगे। इंटरमीडिएट कॉलेज की मान्यता के लिए नियमावली 2005 बनी हुई है और उच्च विद्यालय की मान्यता के लिए नियमावली 2008 बनी हुई है। जिसके आधार पर स्कूल कॉलेजों ने मान्यता लिया है।
आंदोलन की योजना
कमेटी सभी प्रस्वीकृत इंटरमीडिएट कॉलेज एवं उच्च विद्यालय को फिर से मान्यता लेने की अनुशंसा की है, जो कहीं से न्याय संगत नहीं है। सरकारी विद्यालयों के लिए अलग मापदंड से कार्य किया जा रहा है एवं प्रस्वीकृत इंटर कॉलेज व उच्च विद्यालय के लिए अलग मापदंड बनाया गया है। मोर्चा दोहरा मापदंड अपनाने का विरोध करती है। मांग पूरी नहीं होने पर मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसके तहत 12 जून को लोकभवन के सामने विशाल महा धरना दिया जाएगा। होसिर कॉलेज के प्राचार्य एके वर्मा, गिद्दी सी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी व्याख्याता प्रो शारदा चौधरी, अरुण कुमार, चंदन झा, अश्विनी कुमार, ममता कुमारी, सानू दास, जया भारती, युगल महतो, पिंकी कुमारी, डॉ. जगतपाल टुंडवार, शिक्षक प्रतिनिधि दीपचंद महतो, कैलाश राणा, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुन्नी, लाक्षो, बलराम समेत इंटर एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे।


