वेस्ट बोकारो डिवीजन ने इंटर-डिविजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीती

Jan 08, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

टाटा स्टील ने 5 और 6 जनवरी को जमशेदपुर में इंटर-डिविजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया। वेस्ट बोकारो डिवीजन ने 175 अंक प्राप्त कर टूर्नामेंट जीता, जबकि शेयर्ड सर्विसेज 149 अंकों के साथ उपविजेता रही। चैंपियनशिप में कुल 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वेस्ट बोकारो डिवीजन ने इंटर-डिविजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीती

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।। टाटा स्टील ने 5 और 6 जनवरी को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपनी इंटर-डिविजनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 (पुरुष और महिला) का आयोजन किया। जिसमें वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों की 16 टीमों से कुल 450 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। वेस्ट बोकारो डिवीजन ने 175 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि शेयर्ड सर्विसेज ने 149 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वेस्ट बोकारो डिवीजन की महिला टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी थे।

टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स (इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स) मनीष सिन्हा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेलों को बढ़ावा देना टाटा स्टील की कर्मचारी प्रतिभा को पोषित करने, मनोरंजन को बढ़ावा देने और समग्र कल्याण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का एक अभिन्न हिस्सा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।