Ramgarh News: ताइक्वांडो में टाटा डीएवी भुइयांडीह का शानदार प्रदर्शन
Ramgarh News: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, चैनपुर के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स 2026 की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए

Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, चैनपुर के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स 2026 की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, 10 रजत और 19 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने पदक विजेता विद्यार्थियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया तथा लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वालों में शौम्या साहू, मिष्टी कुमारी गुप्ता, ऋद्धिका कुमारी, नंदनी हेम्ब्रम, अभिरूप कुमार चौहान, श्रेयांश कुमार और साकेत कुमार मंडल शामिल हैं।
रजत पदक विजेताओं में संदर्भ कुमार, ओशैदुल हसन, प्रियांशी चौहान, सुदर्शन कुमार, नीरज कुमार, अंजन कुमार, हैदर नवाज हुसैन, प्रेम कुमार, बीना कुमारी और अफशीन नाज शामिल हैं। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अनामिका कुमारी, अन्विका सिन्हा, शामिया फरीदी, अंशिका कुमारी, आवी शाहा, उदय गुप्ता, अतुल्य प्रसाद, अमित कुमार भोगता, सिद्धांत सिंह, आदर्श कुमार, आशीष कुमार, कुंदन पटेल, नमन कुमार, धनराज शर्मा, नैना कुमारी, अल्फिशाह खातून, खुशी कुमारी, जिया कुमारी और अमृता कुमारी शामिल हैं। प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी कड़ी मेहनत कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


