राष्ट्रीय ध्वज लहराकर ली शपथ
रजरप्पा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अंबेडकर पार्क में रविवार को कांग्रेस सेवा दल ने राष्ट्रध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह...

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि
रजरप्पा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अंबेडकर पार्क में रविवार को कांग्रेस सेवा दल ने राष्ट्रध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह कार्यक्रम प्रत्येक महीना के अंतिम रविवार को संपन्न किया जाता है। जिसका आयोजन राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर संघ रजरप्पा के संयुक्त सचिव राजेंद्रनाथ चौधरी के द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजादा, हाजी अख्तर आजाद उपाध्यक्ष रामगढ़ जिला अल्पसंख्यक कमेटी, भीम प्रसाद साव, परमानंद सिंह, रूपेंद्र महतो, अनु विश्वकर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, राम विनय महतो, लालबिहारी महतो, वीरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, भैरव ठाकुर, अनिल नायक, मुख्तार अंसारी, संतोष, सुंदर करमाली, नन्हका करमाली, उमाशंकर चौधरी, लुमनाथ महतो, शशिकांत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
