ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जवाहरनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

जवाहरनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर शालीग्राम तालाब मुहल्ला निवासी नारायण साव की पत्नी खुशबू देवी (24 वर्ष) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया...

जवाहरनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 08 Mar 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

भुरकुंडा। निज प्रतिनिधि

भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जवाहरनगर शालीग्राम तालाब मुहल्ला निवासी नारायण साव की पत्नी खुशबू देवी (24 वर्ष) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में पति नारायण साव ने बताया कि शनिवार की दोपहर पत्नी खुशबू देवी ने विषपान कर लिया था। इसके बाद आनन-फानन में रामगढ़ स्थित होप हॉस्पीटल ले जाया गया। जहां खुशबू देवी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रांची रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्तें में हालत ज्यादा खराब होता देख खुशबू देवी को ओरमांझी स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को भुरकुंडा थाना ले आये। जहां पंचनामा कर पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। इधर हजारीबाग निवासी मृतका के भाई अनूप कुमार ने पति नारायण साव पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें