सयाल का सुमित बना राष्ट्रीय चैंपियन, हुआ सम्मानित

Nov 16, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

सयाल निवासी सीसीएलकर्मी संतोष ठाकुर के पुत्र सुमित ठाकुर ने गैंगटॉक में आयोजित 35वें राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुमित ने 125 इंक्लाइम बेंच प्रेस करके चैंपियन बने। उसकी इस सफलता पर पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है और उसे कई स्थानों पर सम्मानित किया गया।

सयाल का सुमित बना राष्ट्रीय चैंपियन, हुआ सम्मानित

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल निवासी सीसीएलकर्मी संतोष ठाकुर का पुत्र सुमित ठाकुर राष्ट्रीय चैंपियन बना है। सुमित 35वें राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गैंगटॉक में हुए आयोजन में सुमित की सफलता से पूरा झारखंड गौरवांवित हुआ है। सयाल लौटने के क्रम में सुमित का आज जगह जगह स्वागत किया गया। सुमित उरीमारी में जहां ट्रेनिंग लेता है, वहां आज कार्यक्रम कर उसे सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने माला पहनाकर सुमित को भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सुमित ने पूरे सीसीएल परिवार को भी गौरव का क्षण दिया है।

कार्यक्रम के मौके पर सुंदरम शर्मा, डॉ सुनील, इकबाल हुसैन, रंजीत करमाली, सुमित, रामकृपाल, लक्की, छोटू, सुजल, आयरन, शिवम मौजूद थे। वहीं सुमित की उपलब्धि पर बधाई देने वालों में बीरेंद्र पासवान, सत्येंद्र यादव, बिनोद कुमार, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, पिंटू सिंह, शिवनारायण सिंह, अंतेश्वर प्रसाद, शंकर कुमार, सन्नी कुमार आदि शामिल हैं। सिक्किम के गैंगटॉक में आयोजित 35वें राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोयलांचल का नाम रोशन करने वाले सयाल निवासी सीसीएलकर्मी संतोष ठाकुर के पुत्र सुमित कूमार उर्फ बॉबी का रविवार को भुरकुंडा में स्वागत हुआ। 17 वर्षीय सुमित जेएम कॉलेज में इंटर कॉमर्स के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि इंक्लाइम बेंच प्रेस चैंपियनशीप में गोल्ड मेडल जीत कर उसने नेशनल चैंपियनशीप में जगह बनाई थी। गैंगटॉक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित सब जूनियन प्रतियोगिता में उसने 125 इंक्लाइम बेंच प्रेस लगा कर चैंपियन होने का खिताब जीता है। भुरकुंडा में समाजसेवी सह यूनियन प्रतिनिधि पप्पू सिंह, मुखिया अजय पासवान अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र यादव, गुड्डू पांडेय, अनिल पासवान, शंकर, करण आदि ने सुमित को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;