हड़ताल को लेकर भाकपा माले, किसान महासभा और झामस की संयुक्त बैठक

Feb 07, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी में भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा और झामस की बैठक हुई, जिसमें 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने चार श्रम कोड रद्द करने और मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी राम-जी योजना को हटाने की मांग की। सभी पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल करने का भी निर्णय लिया गया।

हड़ताल को लेकर भाकपा माले, किसान महासभा और झामस की संयुक्त बैठक

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा और झामस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। गिद्दी सी वाशरी कालोनी स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित नेताओं ने चार श्रम कोड और मनरेगा के जगह वीबी-जी राम-जी योजना को रद्द करने कमी मांग किया। साथ ही केंद्र सरकार की जन विरोधी कानून के खिलाफ श्रमिकों और किसानों के संयुक्त वाम दलों के आह्वान पर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

इसके लिए डाड़ी प्रखंड के सभी पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल करने, पार्टी सदस्यता नविकरण, भर्ती अभियान को 20 फरवरी तक पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी, जिला सचिव, पच्चू राणा, किसान महासभा के राजेंद्र गोप, बीसीकेयू के धनेश्वर तुरी, अशोक गुप्ता, सोहराय मांझी, मानाराम मांझी, सुरेश बेदिया, तूफानी राम, कैलाश महतो, दशंय बास्के उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।