Ramgarh News: बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन, संजय प्रसाद बने अध्यक्ष वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बड़गांव बाजारटांड़ में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक

Ramgarh News: बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन

Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। बड़गांव बाजारटांड़ में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक बसंत कुमार साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले वर्ष की दुर्गा पूजा के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया। हेमलाल सिंह, नरेश प्रसाद, युगेश्वर महतो, रिंकू प्रसाद और संजय पासवान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राजेश प्रसाद एवं महेश प्रसाद को सचिव तथा त्रिभुवन प्रसाद, विवेक भगत, संतोष प्रसाद एवं तालेश्वर महतो को सह सचिव बनाया गया। श्याम कुमार को कोषाध्यक्ष और धीरज प्रसाद को उप कोषाध्यक्ष चुना गया।

वहीं अरुण प्रसाद, बसंत कुमार साव, अनिल प्रसाद, संजय प्रसाद, प्रेम प्रसाद, पंकज साव, भोला रविदास, कन्हैया रविदास, रामअवतार प्रसाद, महावीर महतो, रामप्रसाद महतो, राजेश महतो एवं रघुनाथ प्रसाद को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। इसके अलावा आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: बड़गांव में दुर्गा पूजा समिति का गठन