आकांक्षा एडू स्टेशन के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, एसएसी सीजीएल और एनईटी जेआरएफ में चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ के आकांक्षा एडू स्टेशन के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। राजीव गुप्ता का चयन आयकर विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर हुआ है, जबकि देवेंद्र कुमार सोनी ने एनईटी जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की। इनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।

आकांक्षा एडू स्टेशन के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, एसएसी सीजीएल और एनईटी जेआरएफ में चयन

रामगढ़, निज प्रतिनिधिशहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आकांक्षा एडू स्टेशन के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के दो मेधावी छात्र राजीव गुप्ता और देवेंद्र कुमार सोनी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। राजीव गुप्ता का चयन एसएसी सीजीएल परीक्षा के तहत आयकर विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर हुआ है, वहीं देवेंद्र कुमार सोनी ने एनईटी जेआरएफ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। राजीव गुप्ता की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और लगन का परिणाम है। इससे पहले भी वे कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं, जिनमें एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2025, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (फाइनल मेरिट सूची), इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट, रेलवे एनटीपीसी (ग्रेजुएट एवं अंडरग्रेजुएट), दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (प्रारंभिक परीक्षा में 120 में से 102.269 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण) प्रमुख है।

गौरतलब है कि राजीव गुप्ता एक साधारण परिवार से आते हैं, उनके माता-पिता दर्जी का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। संस्थान के संरक्षक और निदेशक उपेंद्र पांडे ने दोनों छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, संस्था की ओर से इन दोनों छात्रों को सम्मानित करने के लिए 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे संस्थान परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजन होगा। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि शहर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।फोटो रामगढ़ : 01 : देवेंद्र कुमार सोनीफोटो रामगढ़ : 02 : राजीव कुमार गुप्ताखबर पढ़कर भेजी गई है----------------------------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।