गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
गोला, निज प्रतिनिधि।झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला के विद्यार्थियों ने शानदा

गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन गोला, निज प्रतिनिधि।झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। तीनों संकायों में छात्रों की उत्कृष्ट सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विज्ञान संकाय में प्रियांशु चंद्र पोद्दार ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में रोशनी कुमारी ने 85.2 प्रतिशत और कला संकाय में सृजिता कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से बेहतर परिणाम संभव है। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुप पुष्पा तिर्की सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। यह परिणाम आने वाले वर्षों में भी छात्रों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


