Ramgarh News: फैमिली मार्ट में 10 हजार बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, सात दिन में हटाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। नईसराय स्थित फैमिली मार्ट से 10,000 बोतल एक्सपायर्ड शीतल पेय बरामद हुए। संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी बोतलों को 7 दिनों में वापस मंगवाया जाए। जांच टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया और दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए 14 दिनों का समय दिया।

Ramgarh News: फैमिली मार्ट में 10 हजार बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, सात दिन में हटाने का निर्देश

Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उपायुक्त रामगढ़ एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार के निर्देश पर गुरुवार को शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में औचक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नईसराय स्थित फैमिली मार्ट में बड़ी मात्रा में स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक एक्सपायर्ड शीतल पेय बरामद हुआ। जांच के दौरान फैमिली मार्ट नईसराय में 10 हजार बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संचालक को सात दिनों के भीतर संबंधित कंपनी से सभी बोतलों को वापस मंगवाने का निर्देश दिया है।

साथ ही संचालक को अपने स्तर से इन्हें नष्ट करने का विकल्प भी दिया गया है। निर्धारित अवधि में निर्देश का पालन नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।इसके बाद जांच टीम ने ब्लिंकिट के झंडा चौक स्थित भंडार गृह और रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, मेन रोड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक दस्तावेज 14 दिनों के भीतर खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली (एफओएससीओएस) की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने भ्रामक जानकारी वाले खाद्य उत्पादों को भी कंपनी से वापस मंगाने का निर्देश दिया। अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन, डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: फैमिली मार्ट में 10 हजार बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, सात दिन में हटाने का निर्देश