अखंड हरिकीर्तन में बंगाल के कलाकारों ने कृष्ण जीवन का किया जीवंत चित्रण
गोला प्रखंड के हरना गांव में हरि मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का आयोजन हो रहा है। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया। भक्ति गीतों और कथा वाचन के माध्यम से श्रद्धालुओं में धार्मिक चेतना जागृत हो रही है। जागरण में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हरना गांव स्थित हरि मंदिर में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में रविवार को पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण व जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कीर्तन मंडली ने अपने मधुर भजनों और कथाओं के माध्यम से कृष्ण के बाल लीला, गीता उपदेश और धर्म के संदेश को घर-घर तक पहुंचा रही है। आज रात्रि को विशेष रूप से जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि सीमावर्ती पश्चिम बंगाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई है। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भक्ति गीतों, झांकी और कथा वाचन के जरिए माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि कीर्तन का आयोजन लोगों में धार्मिक चेतना को जागृत कर रहा है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के बीच एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त संदेश दे रहा है। मौके पर दिलीप महतो, पेमा पोद्दार, शशि रंजन भारती, रवि महतो, प्रकाश महतो, निर्मल महतो, कीर्तन महतो उमेश महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


