भुरकुंडा में राजविद्या केंद्र के सत्संग में उमड़ी भीड़
भुरकुंडा पंचायत भवन में राजविद्या केंद्र गिद्दी शाखा द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। डॉ प्रेम रावत ने वीडियो संदेश में कहा कि सच्ची शांति व्यक्ति के भीतर होती है। उन्होंने मानवता, प्रेम और सद्भावना के माध्यम से समाज में शांति स्थापित करने का संदेश दिया। कई स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राजविद्या केंद्र गिद्दी शाखा की ओर से शुक्रवार देरशाम भुरकुंडा पंचायत भवन प्रांगण में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें मानवता, आंतरिक शांति और सद्भावना को लेकर डॉ प्रेम रावत के विचारों का वीडियो प्रसारण हुआ। इसमें डॉ प्रेम रावत ने अपने संदेश में कहा कि इंसान अक्सर बाहरी परिस्थितियों में उलझकर अपने भीतर की शांति को भूल जाता है, जबकि सच्ची शांति बाहर नहीं, हर व्यक्ति के भीतर ही मौजूद होती है। उन्होंने समझाया कि जब मनुष्य अपने अंदर झांकना सीख लेता है, तभी वह इस जीवन के वास्तविक अर्थ को समझ पाता है। प्रसारित वीडियो में उन्होंने संदेश दिया कि मानवता, प्रेम और आपसी सद्भाव ही वह मार्ग है, जिससे समाज में शांति स्थापित की जा सकती है।
सत्संग को सफल बनाने में कुमार देवेंद्र शरण, सरयू झा, लक्ष्मीचंद, विजय बेदिया, कामेश्वर पहन, सुनीता पाहन, सुमन कुमारी, जगलाल बेदिया, विनोद बेदिया, जयकिशोर शर्मा, शांति झा, कैलाश दास, प्रदीप बेदिया, मनराज बेदिया, देव, पल्लवी, प्रियंका, रतनी देवी, पूनम कुमारी, कांति देवी, पनेनाथ मुंडा, तुलसी महतो, कलेश्वर महतो, मुनिलाल महतो, सुग़नी देवी, बलकू बेदिया, योगेंद्र यादव, पुनीत महतो, उगनी देवी, अनिल साव आदि ने योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


