तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, पांच लाख के नुकसान का दावा

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

कोर्ट मोड़ स्थित सनशाइन बैंक्वेट हॉल के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी आइसक्रीम फ्रीजर लदी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, पांच लाख के नुकसान का दावा

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कोर्ट मोड़ स्थित सनशाइन बैंक्वेट हॉल के समीप सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी आइसक्रीम फ्रीजर लदी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में लदी आइसक्रीम फ्रीजर मशीन टूट गई तथा उसमें मौजूद खलासी के सिर में गंभीर चोट लगी। वाहन मालिक ने दुर्घटना में करीब पांच लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है। मामले को लेकर रामगढ़ थाना में ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी विक्रांत कुमार ने रामगढ़ थाना में दर्ज शिकायत में बताया है कि एक जून की शाम करीब छह बजे उनकी पिकअप वैन जेएच 24 के-1352 में आइसक्रीम फ्रीजर मशीन लदी हुई थी।

वाहन कोर्ट मोड़ स्थित सनशाइन बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। उस समय चालक धर्मवीर महतो पानी लेने के लिए वाहन से उतरे हुए थे। जबकि खलासी दिवाकर करमाली वाहन के अंदर मौजूद था। शिकायत के अनुसार इसी दौरान रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रहा ट्रेलर जेएच 02 बीएम 4790 तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए पिकअप वैन में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। प्राथमिकी में दुर्घटना के लिए ट्रेलर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने विक्रांत कुमार के आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।