Ramgarh News: संत निरंकारी सत्संग भवन में 51 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: भुरकुंडा में रक्षाबंधन के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 51 बहनों ने मुखी अशोक कुमार चौहान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया।

Ramgarh News: संत निरंकारी सत्संग भवन में 51 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर भुरकुंडा संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 51 बहनों ने भुरकुंडा शाखा मुखी अशोक कुमार चौहान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान बहनों ने रक्षाबंधन के गीत भी प्रस्तुत किए। अशोक कुमार चौहान ने सभी बहनों के प्रति आभार जताते हुए उनकी रक्षा करने तथा तन-मन-धन से हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंपा देवी, मुकुललता देवी, धनी देवी, कालेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, तिलकी देवी, सौमतिया देवी, ललिता देवी, बिना देवी, गंगो देवी, राजकुमारी देवी, किरण देवी, सलखो देवी, सावित्री देवी, वैष्णवी देवी, सुनीता देवी, ज्ञानसी कुमारी, ज्योति कुमारी, पार्वती देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, उमा देवी, सोनी देवी, मालती देवी, सुशीला देवी, प्रतिमा देवी, कल्याणी देवी, संगीता देवी, मुंगो देवी, भानु देवी, ममता देवी, केसिया देवी, चंपा देवी आदि शामिल हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: संत निरंकारी सत्संग भवन में 51 बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र