
डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में सोसल ऑडिट की हुई जनसुनवाई
डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण टीम ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मनरेगा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई, जैसे योजना स्थल पर पट्ट और लाभुकों को भुगतान...
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण टीम ने पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में सोशल ऑडिट टीम ने पंचायत स्तर पर गठित ज्यूरी टीम के सदस्य के समक्ष मनरेगा संबंधी मामलों को उठाया। इसमें योजना स्थल पर योजना पट्ट, पीएम आवास में बगैर मनरेगा मद से मजदूरी भुगतान के ही योजना बंद करना, योजना कार्य पूर्ण करने के बाद भी लाभुक को मैटेरियल का भुगतान नहीं होना, पूर्ण हो चुके योजनाओं में पूर्ण प्रमाणपत्र नहीं लगा होना, पूर्ण दस्तावेज के ही योजना संचालन होना समेत अन्य मामले पर जनसुनवाई की गई।
इस पर यथा संभव ज्यूरी सदस्यों अपना मंतव्य दिया और जिसका कोई समाधान नहीं निकला, उसे प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया। इसमें विभिन्न पंचायत में वहां की पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड कर्मी आदि उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




