Ramgarh News: श्री रामकथा के चौथे दिन ताड़का वध और वाल लिला की कथा सुन हर्षित हुए लोग
Ramgarh News: गिद्दी के दुर्गा मंडप में संगीतमय श्रीराम कथा का चौथा दिन मनाया गया। कथा ब्यास राम किशोर दास जी ने ताड़का वध के प्रसंग का वर्णन किया और भगवान श्रीराम के जनकपुर आगमन पर चर्चा की। कथा के दौरान, भगवान श्रीराम का जयकारा गूंजा और इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए दुर्गा मंडप में संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन शनिवार की कथा ब्यास राम किशोर दास जी ने श्रीराम की वाल लिला, ताडका वध, जनकपुर आगमन प्रसंग वर्णन किया। उन्होंने ताड़का वध प्रसंग का वर्णन किया गया। इसके साथ ही कथा सुनने पहुंचे लोगों को कथा ब्यास ने भगवान श्रीराम के वाल लिला और जनकपुर आगमन प्रसंग की भी कथा सुनाई। ताड़का वध प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब वापस अयोध्या आते हैं, तो वहां विश्वामित्र का आगमन होता है। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं।विश्वामित्र
के साथ श्रीराम व लक्ष्मण उनके आश्रम की तरफ चल देते हैं। तो रास्ते ताड़का सोई दिखती है, तो श्रीराम विश्वामित्र से पूछते हैं कि ये भयानक शरीर वाली कौन हैं तो विश्वामित्र बताते हैं कि यह ताड़का राक्षसी है जो साधु-संत को पकड़कर खा जाती है। इसलिए इसका वध करो, तो श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। इस दौरान लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर कथा के आयोजन गुरु गोविंद मिश्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


