गिद्दी में श्रीमद् भागवत कथा श्रोताओं की नित्य बढ़ रही है भीड़
गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने भक्तों को चैतन्य महाप्रभु के प्रसंग सुनाकर भक्ति में रंगा दिया। उन्होंने बताया कि ईश्वर की प्राप्ति उन लोगों को होती है जो परमार्थ करते हैं और दूसरों के प्रति समर्पण रखते हैं।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने कथा में भक्तों के पावन प्रसंग को सुना कर भक्ति में सरोबोर कर दिया। पश्चिम बंगाल के अद्भुत संत चैतन्य महाप्रभु प्रसंग को सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने इस क्रम में कहा ईश्वर की प्राप्ति उसे ही होता है जो व्यक्ति परमार्थ करते हैं। दूसरों के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं। न कि भगवान को भोग तो लगाते हैं पर किसी को कुछ देते नहीं, परमार्थ नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कोई मां सिर्फ सु़ंदर वस्त्र और आभुषण पहनने से मां नहीं हो सकती है बल्कि मां कहलाने के लिए बच्चे को अच्छे से रखना, सुखी रखना, अच्छा पालना होता है। ठीक उसी प्रकार व्यक्ति खुद के साथ साथ परिवार, समाज प्रति समर्पण रखने वाला ही ईश्वर का प्रिय बन सकता है। मानव जीवन समर्पण और परमार्थ से ही सफल हो सकता है, मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, सूरजचंद्र गोस्वामी, सुनैना देवी, संगीता देवी, रीना भारती, मालती देवी, सबिता देवी, सावित्री देवी, दुलारी देवी, उर्मिला देवी, गितांजलि देवी, बीना देवी सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


