भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
गिद्दी, निज प्रतिनिधि।गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावा

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी स्थित श्रमिक उच्च विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावाचक महाराज कुंज बिहारी शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म प्रसंग पर कथा किया। इस दौरान कथा पंडाल में प्रसिद्ध भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ पर सभी श्रद्धालु काफी देर तक झूमते और थिरकते रहे। कथावाचक कुंज बिहारी शुक्ल जी महाराज ने प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता पर व्याख्यान किया। कथावाचक ने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।
अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कथा के अंत में आरती किया गया। फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। इधर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर गिद्दी का भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, सूरजचंद्र गोस्वामी, सुनैना देवी, संगीता देवी, रीना भारती, मालती देवी, सबिता देवी, सावित्री देवी, दुलारी देवी, उर्मिला देवी, गितांजलि देवी, बीना देवी सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



