स्वतंत्रता हमें प्राणों की आहूति देकर मिली : शिव कुमार महतो
रामगढ़ बस स्टैंड के पास कैंट मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की आवश्यकता पर जोर...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बस स्टैंड के पास कैंट मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण कर सभी को बधाई दी। कहा कि यह स्वतंत्रता हमें ऐसी ही नहीं मिली है, इसके पीछे लाखों लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन सभी अमर क्रांतिकारी को याद करते हुए उन्होंने नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत, शक्तिशाली भारत और समृद्ध भारत बनाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत 2047 को लेकर हमें एक मिशन मोड पर काम करना होगा। 140 करोड़ देशवासियों को एक साथ कदम से कदम मिलाकर विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए आगे बढ़ना होगा।
विकसित भारत बनाने के लिए जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हमें देश के लिए काम करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष आलोक सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत, सुबोध सिंह, महेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर ऊर्फ मुन्ना खटीक, सत्यजीत सिंह, ब्रजेश पाठक, वरुण सिंह, रिकेश सिंह, अजीत गुप्ता, अभिषेक चौधरी, संतोष साह, रोशन कुमार, बसुध तिवारी, रवि गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, जिम्मी राम इत्यादि लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




