गोला में शिव मंडा पूजा का आयोजन, छऊ नृत्य में झूमे लोग

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के संग्रापुर पंचायत के मुरुडीह गांव में गुरुवर की रात शिव मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दर्जनों भक्त

गोला में शिव मंडा पूजा का आयोजन, छऊ नृत्य में झूमे लोग

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के संग्रापुर पंचायत के मुरुडीह गांव में गुरुवर की रात शिव मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दर्जनों भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन नज़र आए। मंडा पूजा के दौरान श्रद्धालु पांच दिनों तक उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करते रहे। रात्री जागरण के तहत यहां भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने धार्मिक ग्रंथों पर आधारित कहानी पर एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मनोरजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय व आस पास के गांवों के सैकड़ों महिला, पुरूषों ने भाग लेकर छऊ नृत्य का आनंद उठाया।

अहले सुबह फुल खुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार महतो, सचिव निवारण महतो, रंजीत महतो, पोखन महतो, शंकरदयाल महतो, नेपाल महतो, गौतम महतो, हीरालाल महथा, सुरज महतो, मनोरंजन महतो, लालचंद महतो, आदित्य महतो, सीदाम महतो, प्रदीप महतो, सुभाष महतो व अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।