Ramgarh News: दुसाध मोहल्ले में जल संकट, सूखे कुएं और खराब चापाकल से त्रस्त जनता
Ramgarh News: रामगढ़ के दुसाध मोहल्ले में भीषण जल संकट है। मुख्य कुआं सूख चुका है और चापाकल खराब पड़े हैं। नगर परिषद की पानी की सप्लाई बहुत कम और दूषित है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड 3 के निवासी सुधार की मांग कर रहे हैं, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद के वार्ड नं 3 स्थित दुसाध मोहल्ला इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। वही गोलपार में दूषित जल का सफ्लाई हो रहा है।गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दुसाध मोहल्ले का मुख्य कुआं पूरी तरह सूख चुका है और चापाकल भी पिछले काफी लंबे समय से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि छावनी परिषद से की जाने वाली पानी की सप्लाई हफ्ते में बमुश्किल एक या दो दिन ही होती है। इस सप्लाई का कोई निश्चित समय भी तय नहीं है।
जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पानी भी नही मिलता है।यह भी शिकायत है कि जो पानी सप्लाई के माध्यम से आता है। वह अत्यधिक प्रदूषित और गंदा होता है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जबकि घनी अबादी वाला यह क्षेत्र है। समस्या से तंग दुसाध मोहल्ला वार्ड 3 के दर्जनों नागरिकों का कहना है, परिषद कर्मियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय निवासी विजय कुमार पासवान उर्फ जितेंद्र, प्रकाश कुमार पासवान, दिव्या दर्शनी, सिमरन परवीन, शबाना परवीन, तपेश्वर, कविता रानी, जिया कुमारी, प्रिया कुमारी, अजीता कुमारी सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि यह वार्ड आरक्षित होने के कारण लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। हम लोग कई बार मौखिक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन खराब चापाकल की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। एक चापाकल से तो पानी निकलता नही टपकता है।समय रहते अगर हर दिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और चापाकल ठीक नहीं कराया गया।तो मोहल्ले के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


