गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की समस्या में इजाफा
- मार्च मध्य में ही सुखने लगे है चापानल, खराब पड़े चापानलों की नहीं हो रही मरम्मती झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि मार्च मध्य में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दिया है। इसके साथ ही लोगों के हलक सुखने लगे हैं। साथ ही पानी का जलस्तर भी लगातार गिर रहा है। इसलिए पानी के तालाश में लोग इधर-उधर की चक्कर काटने लगे हैं। इसे लेकर हिन्दुस्तान की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान शहर में करीब 25 से 25 चापानल खराब मिले। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने छावनी परिषद रामगढ़ प्रबंधन से किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन माह से छावनी परिषद रामगढ़ से मरम्मती के लिए जरुरी उपकरण नहीं है।
इस कारण आमलोगों की शिकायतों को अनसूना किया जा रहा है। इसे लेकर लोग फरियाद लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष पहुंचने लगे हैं। इस बाबत आमलोगों का कहना है कि मार्च में पानी की समस्या इतनी ज्यादा हो गई है। आने वाले समय में गर्मी में और इजाफा होना है। ऐसी स्थिति में हमलोगों की समस्याओं को समाधान कैसे होगा। यह छावनी परिषद रामगढ़ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट करना चाहिए।- वार्ड 1,2 और 7 में सर्वाधिक समस्याछावनी परिषद रामगढ़ के वार्ड 1,2 और 7 में पानी की समस्या सर्वाधिक है। चूंकि यहां फेज-2 के माध्यम से पानी सप्लाई की जा रही है। यह अभी तक पूर्ण भी नहीं हो सका है। पाइप बिछाने का कार्य लगातार चल रहा है। इसलिए यहां की आबादी चापानल पर निर्भर है। लेकिन खराब पड़े चापानलों की मरम्मती नहीं होने से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।- पांच माह से नहीं मिल रहा नल से जललोक आस्था के पावन महापर्व छठ तक पेयजलापूर्ति योजना फेज-2 से वार्ड संख्या 1,2 और 7 में पानी सप्लाई हुई थी। इसके बाद से नल से जल योजना यहा बंद है। मजबूरी वश लोग दूर स्थान से पानी लाने को विवश है। रमजान जैसे पावन अवसर पर भी लोगों को पानी की सुविधा नहीं मिल सकी। भीषण गर्मी के दौरान पानी की खपत बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में जल्द नल से जल चालू नहीं होने पर आमलोगों को मुश्किल होगी।क्या कहते हैं पीड़ितवर्जनलंबे अरसे के बाद पेयजलापूर्ति योजना फेज-2 चालू हुआ। इससे वार्ड 1,2 और 7 में नल से जल चालू हुई। लेकिन करीब 5 माह से पाइपलाइन से पानी नहीं मिल रही है। इस कारण सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छावनी परिषद को जल्द समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए।मो. अंजार, स्थानीय निवासीवर्जनभीषण गर्मी के दौरान जल संकट काफी बढ़ा है। आसपास के कई चापानल खराब है। जिसकी मरम्मति दर्जनों बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हो पाई है। इस कारण आमलोगों का जीना मुहाल हो चुका है। हमारी समस्याओं पर जल्द ध्यान देने की जरुरत है।संजय गांधी, स्थानीय वासीवर्जनसमीप का चापानल गर्मी आने से पहले ही खराब है। जिसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इसके बावजूद आज तक सुध लेने के लिए विभाग का कोई पदाधिकारी और कर्मी नहीं आया। इस कारण जलसंकट का समाधान नहीं हो सका है।गौरी शंकर, स्थानीय वासीवर्जनपांच माह से आम आवाम को नल से जल नहीं मिल रही है। इसे लेकर संबंधित विभाग के समक्ष कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद समाधान की दिशा में किसी प्रकार का कोई पहल नहीं हुआ। अभी शुरुआत की गर्मी है, भीषण गर्मी से पूर्व पानी सप्लाई की समस्या का समाधान होना चाहिए।रियाज शायरी, स्थानीय वासीफोटो रामगढ़ 61 रांची रोड स्थित पानी टंकी की तस्वीर।फोटो रामगढ़ 62 शहर स्थित खराब पड़े चापानल की तस्वीर।फोटो रामगढ़ 63 मो. अंजार स्थानीय वासी।फोटो रामगढ़ 64 संजय गांधी स्थानीय वासी।फोटो रामगढ़ 65 गौरी शंकर स्थानीय वासी।फोटो रामगढ़ 66 रियाज शायरी स्थानीय वासी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


