गोला में दो वाहनों की टक्कर में बाल-बाल बचे यात्री
गोला, निज प्रतिनिधि।रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर डीवीसी चौक में शनिवार को दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार संख्या जेएच 05 सीवाई 2068

गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर डीवीसी चौक में शनिवार को दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार संख्या जेएच 05 सीवाई 2068 और एलपी ट्रक संख्या जेएच 02एजी-7216 दोनों वाहन सामने भिड़ गए। इस भीषण टक्कर में वाहन पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीवीसी चौक पर लगातार भीड़ रहने के बावजूद वाहन चालक तेज गति से गाड़ियां दौड़ाते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीवीसी चौक पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। भीड़-भाड़ और बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां हमेशा भीड़ रहती है।
इसके बाद भी वाहन चालक रफ्तार को कम नहीं कर रहे हैं। जिससे आम लोगों की जान जोखिम में रहती है। पुलिस प्रशासन की ओर से डीवीसी चौक पर कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाम नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों ने डीवीसी चौक पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



