लइयो विद्यालय में बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण
राजकीयकृत मध्य विद्यालय लईयो में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुखिया सुरेश महतो की अध्यक्षता में बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूते और स्वेटर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। प्रधानाध्यापक ने इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

केदला, निज प्रतिनिधि। राजकीयकृत मध्य विद्यालय लईयो में सोमवार को एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लईयो उत्तरी पंचायत के मुखिया सुरेश उर्फ मदन महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच दो सेट स्कूल ड्रेस, एक सेट जूता तथा स्वेटर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। मुखिया सुरेश उर्फ मदन महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर सीआरसी लईयो के बासुदेव महतो, उपमुखिया नुरेशा खातून, समाजसेवी जगमोहन महतो, नरेश काली, सोनाराम मांझी, राजू रवि, तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष किशोर कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


