117 विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग का वितरण

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

बरकाकाना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कड़रु में 117 विधार्थियों को स्कूली बैग का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुंगालाल करमाली और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्रों को समय पर स्कूल आने, पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने स्कूल ड्रेस व बैग की सफाई का महत्व बताया।

117 विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग का वितरण

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कड़रु में बुधवार को स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 117 विधार्थियों के बीच बैग का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक मुंगालाल करमाली एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनसी देवी, उपाध्यक्ष जयवीर बेदिया ने विद्यार्थियों से ससमय विद्यालय पहुंचने, पढ़ाई में ध्यान देने और स्कूल ड्रेस, जूता, बैग आदि का नियमित साफ सफाई करते रहने की सलाह दी। मौके पर शिक्षक तंजीलुल हनान, केशर बेदिया, बालकिशोर कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।