Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsScholars High School Holds Parent-Teacher Meeting to Discuss Student Performance and Christmas Celebrations
स्कॉलर्स हाई में क्रिसमस उत्सव का आयोजन

स्कॉलर्स हाई में क्रिसमस उत्सव का आयोजन

संक्षेप:

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Dec 25, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड मरार, रामगढ़ स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय में द्वितीय रचनात्मक जांच परीक्षा के परिणामों को लेकर शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) हुआ। इस बैठक में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन, उनकी प्रगति, कमियों और भविष्य में होने वाली आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम हेतु आवश्यक प्रयासों एवं रणनीतियों परविस्तृत चर्चा की गई। इसी अवसर पर विद्यालय परिसर को क्रिसमस उत्सव के रंग में सजाया गया। सभी विषय-सह विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनियों का आयोजन हुआ। विभिन्न विषयों पर आधारित इन प्रदर्शनियों को देखकर उपस्थित अतिथिगण एवं अभिभावक अचंभित और मुग्ध हो गए। शुभारंभ विद्यालय के घोष वादन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि कर्नल उपाध्याय, बीएसएल के पदाधिकारी, विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू एवं विद्यालय के चेयरमेन गोपाल जाजू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन करते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि कर्नल उपाध्याय ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, छात्रों की प्रस्तुति और शिक्षण-प्रणाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मंचीय अनुभव विकसित होता है। साथ ही उन्होंने सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए गए इस अभिनव और सफल आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।