ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला में पशुधन योजना के लाभुकों का खुला खाता

गोला में पशुधन योजना के लाभुकों का खुला खाता

इस दौरान दर्जनों का लाभुकों का खाता खोला गया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सजल कुमार ने बताया कि प्रखंड के 85 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के...

गोला में पशुधन योजना के लाभुकों का खुला खाता
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 26 Feb 2022 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला। निज प्रतिनिधि

गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुकों का शून्य बैलेंस में खाता खोला गया। इस दौरान दर्जनों का लाभुकों का खाता खोला गया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सजल कुमार ने बताया कि प्रखंड के 85 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत मवेशी स्वीकृत हुआ है। ऐसे लाभुकों का बंधन बैंक में खाता खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। पशुधन के तहत बकरा विकास योजना, सुकर विकास योजना, ब्रायलर पालन योजना व बतख चूजा वितरण योजना शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए ग्रामीण प्रखंड पशु पालन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। मौके पर आशीष कुमार, शनि कुमार, पूनम कुमारी, किशोर मुंडा, पर्वत राम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें