धूमधाम से हुई विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना

Jan 23, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

बरकाकाना क्षेत्र में वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। सभी शिक्षण संस्थानों और मुहल्लों में प्रतिमा स्थापित कर विधिविधान से पूजा की गई। पूजा में विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की गई। अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया।

धूमधाम से हुई विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। वर दे वीणावादिनी वर दे .. इसी प्रार्थना के साथ विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना माघ शुक्ल पक्ष वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को पूरी आस्था, श्रद्धा एवं धूमधाम से हुई। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बरकाकाना क्षेत्र में श्रद्धा व उत्साह के साथ शुक्रवार क़ो किया गया। क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावे क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना हुई। माता की स्तुति, वंदना, आरती एवं वैदिक मंत्रोचार से पूरा इलाका गूंज उठा।

क्षेत्र में पंडित राजेंद्र उपाध्याय, उमाशंकर पाठक, उपेंद्र पाठक, सुबोध पांडेय, कृष्णा पाठक, राजकिशोर पाठक, मनोहर पाठक, मनोज पांडेय, सुजीत पांडेय, आदर्श चौब्बे, कमल पांडेय, आशुतोष मिश्रा आदि ने यजमानों से पूजा-अर्चना कराई। पूजा-अर्चना के क्रम में लोगों ने विद्या, बुद्धि, ज्ञान की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।