सहिया संघ प्रखंड अध्यक्षा ने की नई सीएस का स्वागत
मांडू प्रखंड सहिया संघ की प्रखंड अध्यक्षा संगीता कुमारी ने रामगढ़ की नवपदस्थापित सीविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी का उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचकर...
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 03 Mar 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें
कुजू। निज प्रतिनिधि
मांडू प्रखंड सहिया संघ की प्रखंड अध्यक्षा संगीता कुमारी ने रामगढ़ की नवपदस्थापित सीविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी का उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचकर स्वागत की। इस दौरान डॉ मानकी को बुके प्रदान करते हुए उनके नेतृत्व में जिले भर के निवासियों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की कामना की गई। डॉ मानकी से आभार जताते हुए सहिया संघ की प्रखंड अध्यक्षा से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी मामलों व इससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा किया। इस दौरान संगीता कुमारी ने अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के समस्या की जानकारी सीएस को दिया। उन्हें हर संभव सहयोग व समस्या निराकरण करने का भरोसा सीएस ने दी।