ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़सदगुरु ओशो का उल्लास के साथ मना जन्मोत्सव

सदगुरु ओशो का उल्लास के साथ मना जन्मोत्सव

बिजुलिया स्थित ओशो धारा ध्यान केंद्र श्याम कृपा भवन में बुधवार को सदगुरु ओशो का उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमल बगड़िया ने ओशो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जबकि साधकों...

सदगुरु ओशो का उल्लास के साथ मना जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 12 Dec 2019 02:32 AM
ऐप पर पढ़ें

बिजुलिया स्थित ओशो धारा ध्यान केंद्र श्याम कृपा भवन में बुधवार को सदगुरु ओशो का उल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमल बगड़िया ने ओशो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जबकि साधकों ने सदगुरु त्रिविर के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। साथ ही गुरु की महिमा का वर्णन किया। मौके पर कमल बगड़िया ने कहा कि गुरु का जन्म संसार के कल्याण के लिए होता है। ओशो ने सारी दुनिया को प्रेम और मैत्री का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रेम के लिए मैत्री भाव का होना जरूरी है। जिसमें हमारे भीतर सभी के प्रति शिकायत भाव मिट जाता है। हम गहरे प्रेम का अनुभव करते है। ओशो के बचपन की अनेक घटनाओं का वर्णन किया। ओशो बचपन में बहुत चंचल थे। उत्सव के साथ केक काट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में किशोर गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपा वर्मा, संजय दत्ता, श्वेता, अनिल अग्रवाल, संतोष कुमार, अजय गुप्ता, राहुल कुमार, वरूण, मीना बगड़िया, अजीत अग्रवाल, हरिश बगड़िया, मनीषा वर्मा, रंजना अग्रवाल, देवंती हांसदा, दीपा कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें