रोटरी दामोदर वैली ने बांटे अनाज
रविवार को रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू के सौजन्य से ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल को गरीब परिवारों को खाद सामग्री एवं अनाज दी गई। मौके पर अमित साहू ने कहा कि ज्ञान महिला समिति...
रविवार को रोटरी दामोदर वैली के अध्यक्ष अमित साहू के सौजन्य से ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल को गरीब परिवारों को खाद सामग्री एवं अनाज दी गई। मौके पर अमित साहू ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्य रामगढ़ जिले में बहुत ही सराहनीय है। आए दिन ज्ञान महिला समिति के द्वारा गरीब परिवारों को मदद दी जाती है उसी को लेकर ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जयसवाल को खाद सामग्री दी गई है ताकि गरीब परिवार के घर चूल्हा जल सके और अपने बच्चों को भरपेट खाना खिला सके। साथ ही उन्होंने कहा कि रोटरी दामोदर वैली आगे भी ज्ञान महिला समिति के पहल पर दिवाली व छठ में ठंड को लेकर कार्यक्रम करेगी। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि रोटरी दामोदर वैली रामगढ़ जिले में गरीबों के मसीहा बनकर मील का पत्थर साबित हुआ है। आए दिन अमित साहू जी के द्वारा गरीब परिवारों को मदद के लिए 24 घंटा तैयार रहते हैं।