Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRotary Club Provides Warm Clothing to Tribal Families in Ramgarh
रोटरी रामगढ़ सिटी ने बिरहोर जनजाति के 30 परिवारों को ऊनी वस्त्र वितरित किए

रोटरी रामगढ़ सिटी ने बिरहोर जनजाति के 30 परिवारों को ऊनी वस्त्र वितरित किए

संक्षेप:

रामगढ़ में रोटरी रामगढ़ सिटी ने एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिरहोर जनजाति के लगभग 30 परिवारों को ऊनी कपड़े और अन्य आवश्यक वस्त्र निशुल्क वितरित किए गए। इसका उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना था। रोटरी क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्यरत है।

Dec 13, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वावधान में शनिवार को एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोहकातु चुट्टू पालू घाटी क्षेत्र में निवासरत बिरहोर जनजाति के लगभग 30 परिवारों के बीच ऊनी कपड़ों सहित अन्य आवश्यक वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान आदिवासी परिवारों को ठंड से राहत प्रदान करना था। वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं और रोटरी क्लब निरंतर इसी दिशा में कार्य करता रहेगा। क्लब के सचिव रोहित कुमार पंसारी ने बताया कि रोटरी रामगढ़ सिटी की ओर से आदिवासी और जरूरतमंद परिवारों के लिए लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में भी क्लब इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करता रहेगा। इस सेवा परियोजना के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन उमेश राजगढ़िया और रोटेरियन सुरेश अग्रवाल थे, जिनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से विकास अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा बंसल, अजय अग्रवाल एवं यश अग्रवाल की उपस्थिति रही।