
रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ में हुआ शांतिपूर्ण व निर्विरोध चुनाव, विजय कुमार बने सत्र 27-28 के अध्यक्ष
रामगढ़ में रोटरी क्लब के चुनाव सत्र 2027-28 के अध्यक्ष और 2026-27 की कार्यकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सह निर्विरोध संपन्न हुआ। आरटीएन विजय कुमार को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने विजयी सदस्यों को सम्मानित किया। क्लब के अन्य सदस्यों ने भी चुनाव के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के चुनाव सत्र 2027-28 के अध्यक्ष और सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सह निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सभी विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया। सत्र 27-28 के अध्यक्ष के रूप में आरटीएन विजय कुमार का चयन किया गया। जबकि, सत्र 26-27 के लिए आरटीएन राजेश मोदी का चयन किया गया। सत्र 26-27 की कार्यकारिणी समिति के लिए आईपीपी आरटीएन संजय कुमार अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट आरटीएन संजय जैन, सचिव आरटीएन अशिष दास, कोषाध्यक्ष आरटीएन संजय शर्मा, निदेशक मंडल पीपी आरटीएन नीलांजन दत्ता, पीपी आरटीएन कमलेश्वर सिंह, पीपी आरटीएन अनिल गर्ग, आरटीएन सुरेश बगडिया, आरटीएन राहुल जैन को बनाया गया है।
चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सभी निर्विरोध विजयी सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं क्लब अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल और सचिव विजय कुमार ने शांतिपूर्ण और विधि-पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का आभार जताया और क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह, कमलेश्वर सिंह, राहुल जैन, संजय जैन, अनिल गर्ग, राजेंद्र जैन, सुरेश बागडिया, राजेश मोदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




