
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 600 लीटर प्रति घंटा क्षमता का शुद्ध पेयजल प्लांट स्थापित
रोटरी सेंट्रल रामगढ़ ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आधुनिक ड्रिंकिंग वाटर प्यूरिफायर प्लांट की स्थापना की। इस प्लांट से हर घंटे 600 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और अन्य सदस्यों ने भाग लिया और संस्थान के 16वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया।
रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी सेंट्रल रामगढ़ की ओर से शनिवार को समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाते हुए कस्तूरबा आवासीय विद्यालय (सोए स्कूल) परिसर में आधुनिक ड्रिंकिंग वाटर प्यूरिफायर प्लांट की स्थापना की गई। इस प्लांट से प्रति घंटे 600 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छ पानी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता, रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के अध्यक्ष विशाल बासुदेव, आरडी विवेक अग्रवाल, और विद्यालय की प्राचार्या अल्पना के साथ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत बैंड बजाकर, तिलक लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन देखकर सभी अतिथि अत्यंत प्रसन्न हुए। डीजी नम्रता ने इस अवसर पर कहा कि शुद्ध जल बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्राचार्या अल्पना को आश्वस्त किया कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकताओं में हरसंभव सहयोग करता रहेगा। इसी क्रम में रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का डीजी विजिट और ओसीवी मीटिंग होटल स्पाइस गार्डन के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच संचालन गौतम जलान ने किया। मंच पर अध्यक्ष विशाल बासुदेव, सचिव प्रेम नाथ तिवारी, डीजी नम्रता और आरडी विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे। स्वागत भाषण स्वेता जैन ने दिया, जबकि सचिव प्रेम नाथ तिवारी ने क्लब के पिछले छह महीनों की परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष विशाल बासुदेव ने कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ समाज के हर वर्ग के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में शिक्षा व स्वास्थ्य परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल रामगढ़ का 16 वां स्थापना दिवस (चार्टर डे) भी धूमधाम से मनाया गया। केक चार्टर अध्यक्ष डॉ एन डी सहाय ने काटा। उन्होंने कहा कि रोटरी सेंट्रल रामगढ़ आज एक बरगद के पेड़ की तरह बन चुका है, जिसकी जड़ें समाज सेवा में गहराई तक फैली हैं, और यह सभी सदस्यों के समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ सौम्या जैन, डॉ शरद जैन, डॉ इंदिरा सहाय, पूनम जलान, रोजी तिवारी, मिली अग्रवाल, खुशबू बंसल, संगीता जैन, भारती पांडे, सरिता जैन, किरण अग्रवाल, स्वेता अजमेरा, वर्षा बरेलिया, सुमिता बरेलिया, रमा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, अमरजीत कौर, शीतल सेठी, संतोष तिवारी, विकास बंसल, पंकज बागरिया, विनय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विवेक अजमेरा, सुबोध पांडे, पीयूष बरेलिया, अरविंद गोयल, बॉबी गोयल, पवन गोयल, दीपक जैन सहित अनेक लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




