सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल
Feb 28, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
भुरकुंडा में रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर चिलेक्स रेस्टोरेंट के समीप एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना शनिवार को हुई, जब आनंद और मोहित बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार कार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर स्थित चिलेक्स रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। बासल थाना क्षेत्र के रसदा निवासी आनंद कुमार और मोहित कुमार बाइक (जेएच24एन-0134) से भुरकुंडा जा रहे थे। इसी दौरान चिलेक्स रेस्टोरेंट के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में आनंद कुमार को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को रोड एंबुलेंस से इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया। घायल युवकों ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार के कार उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



