ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़राजद के जिलाध्यक्ष ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा

राजद के जिलाध्यक्ष ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा

राष्ट्रीय जनता दल के रामगढ़ जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी ने रविवार को मांडू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्र के परेज, बसंतपुर, घाटो, केदला,...

राजद के जिलाध्यक्ष ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 01 Nov 2020 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल के रामगढ़ जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी ने रविवार को मांडू प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्र के परेज, बसंतपुर, घाटो, केदला, भोलगढ़ा, परसाबेड़ा सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया और राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करने के लिए तमाम लोगों से सहयोग की अपील की। जगह-जगह उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलकर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और विस्थापन के मुद्दों पर चर्चा की। जनसंपर्क अभियान में मो. गुलजार अंसारी के साथ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, जिला महासचिव आलोक कुमार चौबे सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें