ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बेटुलकलां में पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक

बेटुलकलां में पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक

गोला के बेटुलकलां पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया मुन्नी किशोर महतो की अध्यक्षता में की गई। मौके पर संचालित योजनाओं जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। मुखिया ने कहा कि...

बेटुलकलां में पंचायत प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 22 Nov 2017 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गोला के बेटुलकलां पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया मुन्नी किशोर महतो की अध्यक्षता में की गई। मौके पर संचालित योजनाओं जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। मुखिया ने कहा कि योजनाओं के चयन में सार्वजनिक हित के कार्यों को प्राथमिकता देकर शामिल किया जाए। उन्होंने वार्ड सदस्यों को अंचल प्रशासन से प्राप्त कंबलों के वितरण में गरीब, असहाय, वृद्ध, विकलांगों के चयन पारदर्शिता लाने को कहा। कंबल वितरण के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई। सचिवालय में कई वर्ष से खराब पड़े डीजी को बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर पंचायत सेवक सहदेव महतो, उपमुखिया जोबा देवी, वार्ड सदस्य मारूफ अंसारी, सुजीत कुमार महतो, सुरजनाथ करमाली, सुरजी देवी, ललिता देवी, पानको देवी के अलावे भूषण महतो, कैलाश महतो, पंकज महतो, मुकेश महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें