हाइ मास्ट लाइट खोलने का लोगों ने किया विरोध

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

बरकाकाना, निज बप्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मां बंजारी नगर में लगे हाइ मास्ट लाइट को खोले जाने का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने हाइ मास्ट

हाइ मास्ट लाइट खोलने का लोगों ने किया विरोध

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मां बंजारी नगर में लगे हाइ मास्ट लाइट को खोले जाने का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने हाइ मास्ट लाइट को लगे रहने देने की भी मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व मां बंजारी नगर के विभिन्न मुहल्ले में हाइ मास्ट लाइट लगाया गया था। जिससे मुहल्ले में रोशनी फैल गई थी। इससे लोगों क़ो काफ़ी सहूलियत हो रही है। लेकिन अचानक गुरुवार को हाइ मास्ट लाइट को खुलता देख लोग विरोध किया। कार्य में लगे संवेदक ने बताया कि यह लाइट निर्धारित जगह पर नहीं लगा है। गलती से दूसरे जगह लग गई थी।

इसी कारण इस लाइट को खोल कर दूसरी जगह लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी विभाग को भी है। संवेदक ने हाइ मास्ट लाइट को खोल दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।