Ramgarh News: सड़क निर्माण को लेकर एमइसीएल कॉलोनी में प्रदर्शन
Ramgarh News: सड़क निर्माण को लेकर एमइसीएल कॉलोनी में प्रदर्शन भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चोरधरा पंचायत अंतर्गत आने वाले भुरकुंडा सयाल मोड़ स्थित एमइसीएल कॉलोनी के लो

Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चोरधरा पंचायत अंतर्गत आने वाले भुरकुंडा सयाल मोड़ स्थित एमइसीएल कॉलोनी के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड संख्या तीन और चार में लगभग 650 मीटर सड़क का निर्माण वर्षों से लंबित है। इस कारण बरसात में सड़क पर जलजमाव के साथ कीचड़ भर जाता है। इस कारण उनका पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे व महिलाएं होती हैं। कॉलोनी की सड़क खराब होने के कारण ऑनलाइन डिलीवरी वाले घर तक नहीं आना चाहते हैं।
यही हाल स्वास्थ्य सेवाओं का भी होता है। लंबे समय से परेशानी झेल रहे स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है। कहा है कि यदि शीघ्र इस दिशा में पहल नहीं हुई तो बाध्य होकर वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल स्थानीय मुखिया रामनारायण कुमार ने कहा चोरधरा पंचायत अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का डीपीआर पूर्व में ही डीएमएफटी के माध्यम से तैयार किया जा चुका है। इसमें यह सड़क भी शामिल है। इस योजना को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि तत्काल सड़क निर्माण से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाए, ताकि वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अरविंद रजक, विकास कुमार, राजन नायक, राहुल नायक, छोटू नायक, मनोज करमाली, पन्ना करमाली, सुनील नायक, विकास नायक, नीरज कुमार, धीरज कुमार, सूरज कुमार, अमरजीत कुमार, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, अंजीत कुमार, रमेश नायक, कार्तिक नायक,अरुण नायक आदि शामिल थे।


