ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बंदोबस्ती भूमि पर अवैध दखल, कब्जा और निर्माण रुकवाने की गुहार

बंदोबस्ती भूमि पर अवैध दखल, कब्जा और निर्माण रुकवाने की गुहार

भूतपूर्व सैनिक राम टहल महतो की पत्नी हेमंती देवी ने डीसी रामगढ़, एसपी रामगढ़, एसडीओ रामगढ़, सीओ पतरातू, स्टेशन कमांडर रामगढ़ आदि को आवेदन देकर आवंटित ढाई एकड़ भूमि की सुरक्षा की गुहार लगाई...

बंदोबस्ती भूमि पर अवैध दखल, कब्जा और निर्माण रुकवाने की गुहार
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 14 Jun 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बरकाकाना। निज प्रतिनिधि

भूतपूर्व सैनिक राम टहल महतो की पत्नी हेमंती देवी ने डीसी रामगढ़, एसपी रामगढ़, एसडीओ रामगढ़, सीओ पतरातू, स्टेशन कमांडर रामगढ़ आदि को आवेदन देकर आवंटित ढाई एकड़ भूमि की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया है कि वर्ष 2000 में उन्हें सैन्य कल्याण प्रावधान के तहत 2 एकड़ 50 डिसमिल ग्राम बुजुर्ग जमीरा, अंचल पतरातू में बंदोबस्ती दी गई है। जिसका खाता संख्या 169 और प्लॉट नंबर 1666 है। वे 2001 से भूमि पर चौहद्दी के अनुसार काबिज हैं। आवंटित भूमि पर जनवरी 2017 में पोचरा निवासी भुवनेश्वर राम वगैरह दखल देते हुए अपनी बंदोबस्ती का दावा करते हुए नींव खोदने लगे। इसकी शिकायत तत्कालीन सीओ पतरातू से कि गई, तो उन्होंने बताया कि पहले बंदोबस्ती आपको दी गई। इसलिए पहला हक आपका है। इसके बाद भूखंड पर मकान बना लिया और रहने लगे। पुन: जनवरी 2021 को भुवनेश्वर राम वगैरह निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मना किया पर नहीं मानें। एसडीओ, सीओ और बरकाकाना ओपी पुलिस से शिकायत करने के बाद निर्माण कार्य बंद करवा दिया। पुन: 12 जून 2021 को उसने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जिसकी सूचना एसपी रामगढ़, एसडीओ, सीओ और बरकाकाना ओपी पुलिस से निर्माण कार्य रूकवाने की गुहार लगाई। लेकिन कहीं से भी सकारात्मक पहल नहीं हुई। उधर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने अफसोस जताया कि 28 साल सेना में सेवा दिए। बंदोबस्ती के 20 वर्ष तक काबिज रहने के बाद डरा-धमका कर उस भूमि पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा किया जा रहा है। उक्त भूखंड एकांत जगह में है। जिससे उनके परिजन काफी डरे सहमें हुए हैं। पीड़ित महिला ने यथाशीग्र अवैध निर्माण कार्य बंद करवाने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें