रबोध विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
प्राथमिक विद्यालय रबोध प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षक कमलेश तुरी और पर्यवेक्षक सहदेव प्रसाद की...
गिद्दी। निज प्रतिनिधि
प्राथमिक विद्यालय रबोध प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षक कमलेश तुरी और पर्यवेक्षक सहदेव प्रसाद की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति रबोध का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार अध्यक्ष, रीता देवी उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र करमाली, सोंद्र गंझू्, चंदन सिंह, पार्वती सोरेन, सुमन देवी, सरिता देवी, विशेश्वर महतो, मीना देवी, बबीता देवी, उर्मिला देवी सदस्य और नैना देवी संयोजका चुनी गई। इधर उतक्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में भी विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया है। जिसमें फुलचंद महतो अध्यक्ष, सुनीता देवी उपाध्यक्ष, विकास गंझू, सीता देवी, बसंती देवी, अनिता देवी, गुलचंद महतो, उमेश महतो, गणेश महतो, राजकुमार महतो, फुलो देवी सदस्य और संगिता देवी संयोजिका चुनी गई हैं।