ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बिना सूचना के प्रदेश कार्यसमिति से हटाना बना चर्चा का विषय

बिना सूचना के प्रदेश कार्यसमिति से हटाना बना चर्चा का विषय

जो कल तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे, उन्हें बिना सूचना दिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद से हटा दिया गया। यह भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों...

बिना सूचना के प्रदेश कार्यसमिति से हटाना बना चर्चा का विषय
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 26 Nov 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

जो कल तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे, उन्हें बिना सूचना दिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद से हटा दिया गया। यह भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरे दल के कई नेताओं ने कहा कि भाजपा में भी गिरावट आने लगी है।

भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। भाजपा रामगढ़ जिला की ओर से उक्त बैठक की जानकारी एवं नए प्रदेश कार्यसमिति बनाए जाने को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा के अनुसार प्रोफेसर संजय प्रसाद सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से हटा दिया गया है। इसके पूर्व हुए दो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रोफेसर संजय सिंह विधिवत रूप से भाग भी लिए थे। इस बार की बैठक की विधिवत सूचना भी प्रोफेसर संजय सिंह को प्रदेश एवं जिला की ओर से दी गई थी, किंतु बैठक के पूर्व रात्रि में उन्हें सूचना दी गई कि इस बार आपका नाम सूची में नहीं है। इन्हीं बातों की चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी जोर शोर से हो रही है। लोगों का मानना है कि संगठन में इस तरह की पहली घटना है कि बिना सूचना दिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से हटा देना बहुत ही गंभीर विषय है।

कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा है कि रामगढ़ जिला के पतरातू मंडल से चार, मांडू मंडल से तीन, और रामगढ़ विधानसभा से केवल एक को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इस संदर्भ में मैंने प्रोफेसर संजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। संगठन में हर कार्यकर्ता को काम करने का अवसर प्रदान किया जाता है। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिला से विधिवत सूचना प्राप्त नहीं होने के कारण बैठक में भाग नहीं लिया। हमारे लिए संगठन का निर्णय सर्वोपरि है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें