ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बालिका विद्यालय गिद्दी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

बालिका विद्यालय गिद्दी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

जकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।जकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी में शुक्रवार को...

बालिका विद्यालय गिद्दी में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 29 Jan 2022 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गिद्दी। निज प्रतिनिधि

राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। गिद्दी ख पंचायत की मुखिया प्रेमलता सिन्हा, उपमुखिया अनंया मुखर्जी, प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधि स्मिता आनंद और बतौर पर्यवेक्षक चुकेंद्र महतो की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें 12 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया। जिसमें विनोद मुंडा अध्यक्ष, वीणा देवी उपाध्यक्ष, मंजू देवी, अनिता राय, रंजू देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, शक्ति बेदिया, विनोद भुइयां, अनु मुखी, मो आलम, संतोष महली सदस्य चुने गए। इस अवसर पर शिक्षिका चचंल कुमारी, नमिता कुमारी, रजिया खातून, सावित्री मंडल और अभिभावक उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें