ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर आमजनों की प्रतिक्रिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर आमजनों की प्रतिक्रिया

किसी ने सरकार के आम बजट को देश हित में बताया तो किसी ने गरीब और आम जनों के लिए बजट को...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर आमजनों की प्रतिक्रिया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 01 Feb 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पतरातू। निज प्रतिनिधि

मोदी सरकार के प्रस्तुत बजट को गरीबों और आमजनों के लिए किसी ने हितकर बताया तो जनप्रतिनिधि और आमजनों ने शो-शो बताया। साथ ही इस बजट को गरीबों के लिए हितकारी कम और महंगाई बढ़ाने वाला बजट बताया। वहीं कुछ लोगों ने इस बजट को लोक लुभावन बताया है।

क्या कहते हैं लोग :

भाजपा प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ संजय सिंह और भाजपा के पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर महतो ने बजट पर कहा कि यह बजट किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इस बजट में 6 स्तम्भों को समावेश किया गया है। जिसमें स्वास्थ और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी, संरचना आकांक्षी भारत के लिए समावेशी, विकास मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवपरवर्तन और अनुसंधान एवं विकास, न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन आदि शामिल है। वहीं दूसरी ओर पार्षद अर्चना देवी, मुखिया वीरेंद्र कुमार झा, पंचम मुंडा, बंधन गंजू, राहुल रंजन आदि ने प्रस्तुत किए गए सरकार के आम बजट पर कहा कि सरकार की यह अच्छा बजट है। जबकि कांग्रेस के पतरातू प्रखंड अध्यक्ष असगर अली ने सरकार के इस बजट को लोक लोकलुभावन बताया। वही वरिष्ठ यूनियन नेता निरंजन लाल ने इस बजट को पूंजीवादी बजट बताया। कहा कि यह काला बजट है। इसमें केवल पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। इसे साधारण बजट और गरीबों के लिए कुल मिलाकर अच्छा नहीं बताया।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े